लेखक
शब्दों का सौदागर होता है,
भावों का कलाकार,
स्याही से रच देता जग में,
नया अद्भुत संसार।
दुख को कविता में पिरोता,
सुख को कहानी बना देता,
अनकही भावनाओं को भी,
चेहरे पर ला देता।
वो सपनों को उड़ान देता,
सच को आईना दिखलाता,
मन के गहरे अंधेरों में,
आशा का दीप जलाता।
लेखक की कलम है जादू,
जो युगों तक चल जाती,
वो इतिहास भी लिख देता,
और भविष्य गढ़ जाती।
डॉ रुपाली गर्ग
मुंबई महाराष्ट्र
Comments
Post a Comment