भावना
भावनात्मक दर्द का व्यक्तिव पर असर शारीरिक दर्द से अधिक गहरा होता है और आपके व्यवहार पर इसका अधिक प्रभाव पड़ता है। कभी-कभी लोग भावनात्मक चोट की तुलना में शारीरिक रूप से चोट खाना अधिक पसंद करते हैं क्योंकि आप शारीरिक चोट पर मरहम लगा सकते हैं लेकिन आपके दिल पर लगी चोट के लिए कोई मरहम नहीं होती है।
दर्द के खिलाफ गुस्सा एक प्राकृतिक ढाल है। जब कोई कहता है कि 'मैं तुमसे नफरत करता हूं' तो उनका वास्तव में मतलब है 'आपने मुझे चोट पहुंचायी है'। दर्द लोगों को बदलता है जिससे वह दूसरों पर कम विश्वास करते हैंं और अधिक सोचते हैं और खामोश रहना ज्यादा पसंद करते हैं।
दर्द हमेशा सजा नहीं होता या फिर ऐसा कुछ नहीं होता जिसे हमने अनजाने में अपने जीवन में आकर्षित कर लिया हो। कभी-कभी इसके होने का मकसद बस इतना होता है कि जीवन में हम कुछ सीखें और आगे बढें।
डॉ रुपाली गर्ग नारी स्वर
Comments
Post a Comment