युवा उम्र का प्रेम
आज का दौर बदलती सोच और तेज़ रफ्तार जिंदगी का दौर है। ऐसे समय में यंगस्टर्स और गर्ल्स के बीच प्रेम की परिभाषा भी पहले से अलग और अधिक खुली हो गई है। अब प्रेम सिर्फ चिट्ठियों और चोरी-छुपे मिलने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह समझ, समानता और आत्मसम्मान के आधार पर खड़ा होने लगा है।
युवा उम्र में भावनाएँ बहुत तीव्र होती हैं। एक छोटी-सी बात भी दिल को छू जाती है। अक्सर आकर्षण को ही प्रेम समझ लिया जाता है। लेकिन सच्चा प्रेम केवल चेहरे या स्टाइल से नहीं, बल्कि विचारों, व्यवहार और भरोसे से बनता है।
इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और अन्य प्लेटफॉर्म्स ने रिश्तों को आसान भी बनाया है और जटिल भी। एक ओर संवाद सरल हुआ है, तो दूसरी ओर गलतफहमियाँ भी जल्दी पैदा हो जाती हैं। इसलिए डिजिटल दुनिया में भी सच्चाई और पारदर्शिता जरूरी है।
एक स्वस्थ रिश्ता वही है जहाँ दोनों एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करें। प्यार का मतलब “कंट्रोल” नहीं, बल्कि “केयर” और “ट्रस्ट” है। अगर भरोसा नहीं है, तो रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता।
डॉ रुपाली गर्ग नारी स्वर
Comments
Post a Comment